Sunday, October 11, 2026
English edition

India

लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 142 सहायक अभियंताओं की नई पोस्टिंग

October 7, 2026 Source: Bharat Vaani

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने 6 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक आधार पर सहायक अभियंता (सिविल) के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण एवं पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार विभाग के 142 सहायक अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उनके नाम के सामने निर्धारित पद एवं स्थान पर पदस्थ किया गया है। जारी आदेश में रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर, बिलासपुर, दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी सहित प्रदेश के विभिन्न लोक निर्माण विभाग के संभागों और उपसंभागों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। कई अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को कार्यालय प्रमुख अभियंता, कार्यपालन अभियंता अथवा अन्य संबंधित कार्यालयों में पदस्थ किया गया है। आदेश में कुछ अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना पर यथावत रखते हुए अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं विभिन्न जिलों और संभागों में अधिकारियों की पदस्थापना से लोक निर्माण विभाग के प्रशासनिक एवं मैदानी कार्यों को व्यवस्थित करने की दिशा में बदलाव किया गया है। विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए सक्षम स्तर से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त किया गया है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार जारी किया गया है।

Documents