Tuesday, August 25, 2026
English edition
Samsung India ने लॉन्च किए नए Finance+ ऑफर्स: अब सिर्फ ₹33/दिन में खरीदें Bespoke AI स्मार्ट अप्लायंसेज़

Technology

Samsung India ने लॉन्च किए नए Finance+ ऑफर्स: अब सिर्फ ₹33/दिन में खरीदें Bespoke AI स्मार्ट अप्लायंसेज़

April 27, 2026

Samsung India ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और आकर्षक फाइनेंसिंग प्रोग्राम Samsung Finance+ पेश किया है, जिसका उद्देश्य भारत में स्मार्ट होम अप्लायंसेज़ को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है। इस योजना के तहत ग्राहक अब रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव जैसे प्रीमियम अप्लायंसेज़ को बेहद आसान EMI विकल्पों पर खरीद सकते हैं, जिसकी शुरुआत मात्र ₹33 प्रतिदिन से होती है। इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस है, जिसमें ग्राहक को फाइनेंस अप्रूवल सिर्फ 5 मिनट के अंदर मिल सकता है। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनका कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है या जो पहली बार लोन ले रहे हैं। Samsung ने इस लॉन्च को और आकर्षक बनाने के लिए सीमित समय के लिए ₹1000 का इंट्रोडक्टरी कैशबैक भी ऑफर किया है। यह सुविधा देशभर के 8000+ स्टोर्स पर उपलब्ध है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसका लाभ उठा सकें। कंपनी के अनुसार, यह पहल डिजिटल इनोवेशन के जरिए ग्राहकों को बिना आर्थिक दबाव के लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपनाने में मदद करेगी। इसके अलावा, Samsung के Bespoke AI अप्लायंसेज़ एडवांस फीचर्स जैसे AI Home Screen, Bixby वॉइस असिस्टेंट, Samsung Knox सिक्योरिटी और SmartThings कनेक्टिविटी के साथ आते हैं, जो घर को स्मार्ट और कनेक्टेड बनाते हैं। ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी स्टोर पर जाकर केवल आधार और PAN कार्ड के जरिए आसानी से फाइनेंस ले सकते हैं।