Tuesday, May 26, 2026
English edition

India

“दिल्ली में हीटवेव का कहर: 3 दिन तक ऑरेंज अलर्ट, पारा 45°C पार”

April 26, 2026

India Meteorological Department ने दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक राजधानी में लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहेगा। दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब रहेंगे, जब गर्म हवाएं शरीर को झुलसा सकती हैं। IMD ने साफ कहा है कि यह स्थिति उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में बनी रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे धूप में निकलने से बचें, पानी ज्यादा पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। Source: IMD / Hindustan Times