Monday, October 12, 2026
English edition
अशदार गली में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

India

अशदार गली में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

September 4, 2026 Source: Bharat Vaani

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के अशदार गली में सुरक्षाबलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में एक आतंकवादी ढेर हो गया। इस कार्रवाई में एक एके राइफल और युद्ध सामग्री भी बरामद की गई है। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के अशदार गली में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी मारा गया। एक AK राइफल व युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है। वहीं, दूसरे आतंकी की तलाश जारी है। बता दें कि बीते दिनों युसमर्ग के ऊपरी हिस्से में आतंकियों को देखे जाने की सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी लेते हुए जवान जब आगे बढ़ रहे थे तो एक पहाड़ी पर जंगल के बीच छिपे आतंकियों ने उन पर गोली चला दी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। मुठभेड़ के बाद निकटवर्ती शिविरों से भी सुरक्षाबल की अतिरिक्त टुकड़ियां मुठभेड़स्थल की तरफ रवाना हो गई हैं। जिसके बाद जवानों आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया और शुक्रवार को एक आतंकी ढेर हो गया। वहीं, दूसरा आतंकी भी सुरक्षाबलों के घेराबंदी में फंसा हुआ है।