Wednesday, October 14, 2026
English edition
हैदराबाद ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया बड़ा सम्मान, ट्रंप बोले- Thank You

India

हैदराबाद ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया बड़ा सम्मान, ट्रंप बोले- Thank You

June 27, 2026 Source: Bharat Vaani

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में एक सड़क का नाम **‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’** रखा गया है। यह सड़क अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित है, जहां माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसी कई बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तर भी मौजूद हैं। तेलंगाना सरकार ने इस पहल को भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक बताया है। अपने नाम पर सड़क बनाए जाने से डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताते हुए तेलंगाना सरकार और भारत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म **ट्रुथ सोशल** पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि हैदराबाद में **‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’** का उद्घाटन उनके लिए सम्मान की बात है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिनके नाम पर इस तरह का सम्मान दिया गया है। ट्रंप ने अपने पोस्ट के साथ उद्घाटन समारोह की तस्वीर भी साझा की, जिसमें तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करते नजर आए। तेलंगाना सरकार के अनुसार, **‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’** सिर्फ एक सड़क का नाम नहीं है, बल्कि यह भारत-अमेरिका की गहरी होती साझेदारी और हैदराबाद की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रतीक भी है। सरकार का कहना है कि हैदराबाद आज निवेश, प्रौद्योगिकी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। ऐसे में यह नामकरण दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों और भविष्य में बढ़ने वाले सहयोग को दर्शाने वाला एक प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है।