Sunday, October 18, 2026
English edition
Share Market Update : बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 750 अंक चढ़ा, निफ्टी में 200 अंकों की बढ़त

World

Share Market Update : बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 750 अंक चढ़ा, निफ्टी में 200 अंकों की बढ़त

June 24, 2026 Source: Bharat Vaani

Share Market Update : बुधवार, 24 जून को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 750 अंक चढ़कर 76,950 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी में लगभग 200 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24,000 के पार पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा और IT सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, पावर ग्रिड और ICICI बैंक के शेयरों में 3% तक की तेजी रही। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान और दक्षिण कोरिया के प्रमुख सूचकांक दबाव में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, अमेरिकी बाजारों में सोमवार को कमजोरी रही। डाउ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे वैश्विक निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल बना हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने सोमवार को 18 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की, हालांकि पिछले कुछ दिनों में उनकी ओर से लगातार निकासी देखने को मिली है। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को मजबूती दी और 680 करोड़ रुपये की खरीदारी की। पिछले 30 दिनों में DIIs की खरीदारी 88,718 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस बीच, अडाणी समूह की AGM 2026 में चेयरमैन गौतम अडाणी ने भविष्य की तैयारियों और ग्रुप की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तीन प्रमुख योजनाओं की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 जून को सेंसेक्स 893 अंक और निफ्टी 278 अंक गिरकर बंद हुए थे।