Wednesday, October 14, 2026
English edition
सीएम हाउस में अहम बैठक, कैबिनेट मंत्री और संगठन के दिग्गज नेता शामिल, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें...

India

सीएम हाउस में अहम बैठक, कैबिनेट मंत्री और संगठन के दिग्गज नेता शामिल, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें...

June 18, 2026 Source: Bharat Vaani

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी निवास पर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा पार्टी संगठन और सत्ता पक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन अचानक बुलाई गई इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर हो रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में सत्ता और संगठन के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि अभी तक मंत्रिमंडल में बदलाव या किसी बड़े निर्णय को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सभी की निगाहें बैठक समाप्त होने के बाद सामने आने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह बैठक सामान्य समीक्षा के लिए बुलाई गई थी या फिर सरकार और संगठन से जुड़े किसी बड़े फैसले की तैयारी का हिस्सा है।