Sports
FIFA World Cup 2026 Day 4: सुपर संडे पर जर्मनी की कुराकाओ से टक्कर, जापान-नीदरलैंड मैच पर रहेंगी सबकी निगाहें...
June 14, 2026 Source: Bharat Vaani
FIFA World Cup 2026 Day 4: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चौथे दिन और भी बढ़ने वाला है। सुपर संडे पर फुटबॉल प्रशंसकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसमें जर्मनी, नीदरलैंड, जापान, स्वीडन और आइवरी कोस्ट जैसी टीमें मैदान में उतरेंगी। दिन का सबसे चर्चित मुकाबला नीदरलैंड और जापान के बीच खेला जाएगा।
चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी अपने अभियान की शुरुआत कुराकाओ के खिलाफ करेगी। पिछले दो विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जर्मन टीम इस बार दमदार वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं, पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही कुराकाओ की टीम अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाने की कोशिश करेगी।
दूसरी ओर, जापान और नीदरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला दिन का सबसे हाई-वोल्टेज मैच माना जा रहा है। तीन बार फाइनल में पहुंच चुकी डच टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है, जबकि जापान लगातार आठवीं बार विश्व कप में हिस्सा ले रहा है और शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहा है।
ग्रुप-ई में आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर आमने-सामने होंगे। 12 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी आइवरी कोस्ट की टीम शानदार प्रदर्शन की उम्मीद के साथ उतरेगी। वहीं, दिन का आखिरी मुकाबला स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच खेला जाएगा।
चौथे दिन का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
* जर्मनी vs कुराकाओ – रात 10:30 बजे (14 जून)
* नीदरलैंड vs जापान – रात 1:30 बजे (15 जून)
* आइवरी कोस्ट vs इक्वाडोर – सुबह 4:30 बजे (15 जून)
* स्वीडन vs ट्यूनीशिया – सुबह 7:30 बजे (15 जून)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के चौथे दिन कई बड़ी टीमों का एक्शन देखने को मिलेगा, ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों के लिए सुपर संडे बेहद रोमांचक रहने वाला है।