Monday, July 13, 2026
English edition

World

Iran-Israel Conflict: ईरान ने दागीं मिसाइलें, इजराइल ने तेहरान और इस्फहान को बनाया निशाना...

June 8, 2026 Source: Bharat Vaani

Iran-Israel Conflict: ईरान ने दागीं मिसाइलें, इजराइल ने तेहरान और इस्फहान को बनाया निशाना...
ईरान और इजराइल के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव एक बार फिर खुली सैन्य कार्रवाई में बदल गया है। अप्रैल में हुए युद्धविराम (सीजफायर) के बाद रविवार देर रात ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। हमले के दौरान इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे और नागरिकों को सुरक्षा के लिए बंकरों में शरण लेनी पड़ी। इजराइली सेना ने दावा किया कि अधिकांश मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया, हालांकि कुछ स्थानों पर विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। ईरानी हमले के बाद इजराइल ने भी त्वरित और कड़ा जवाब दिया। इजराइली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान, इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कई अन्य क्षेत्रों में मिसाइल और हवाई हमले किए। इन हमलों के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया। क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पुष्टि की कि इजराइल ने ईरानी क्षेत्र के अंदर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं इजराइल का कहना है कि उसके लड़ाकू विमान ईरानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किए बिना ही हमले किए गए। तनाव बढ़ने के बीच इजराइल ने देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं और अस्पतालों को भूमिगत सुविधाओं से संचालन के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत जारी रहेगी और हालिया घटनाओं के बावजूद कूटनीतिक प्रयास नहीं रुकेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले किसी भी समझौते को इजराइल को स्वीकार करना होगा। इन ताजा हमलों ने मध्य पूर्व में शांति की संभावनाओं को फिर से अनिश्चित बना दिया है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं।