Tuesday, October 20, 2026
English edition
शहबाज-मुनीर से मिलीं EU VP, पाकिस्तान की जमकर की तारीफ ...

World

शहबाज-मुनीर से मिलीं EU VP, पाकिस्तान की जमकर की तारीफ ...

June 2, 2026 Source: Bharat Vaani

यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने पाकिस्तान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री इशाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को EU का महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए दोनों देशों के मजबूत संबंधों की सराहना की। कल्लास ने कहा कि EU पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है और GSP+ दर्जे के तहत पाकिस्तान को यूरोपीय बाजारों में विशेष व्यापारिक सुविधाएं मिलती हैं। उन्होंने अमेरिका-ईरान वार्ता को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान की भूमिका की भी प्रशंसा की। भारत के साथ EU की FTA वार्ताओं के बीच पाकिस्तान के लिए आए इन सकारात्मक बयानों ने क्षेत्रीय कूटनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है।