Tuesday, May 26, 2026
English edition

India

CM का ऐलान: हादसे में प्रभावित परिवारों को मिलेगा हर संभव सहयोग

April 15, 2026

सक्ति वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख सहायता, घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश रायपुर, 15 अप्रैल 2026/ सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे पर राज्य सरकार ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। राज्य सरकार ने हादसे में मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके। सरकार ने सभी घायलों के समुचित और निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और जरूरत पड़ने पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार पूरे मामले पर लगातार निगरानी रखे हुए है और प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई है।

Related links